Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को मंडल अहरौरा, विधानसभा मड़िहान स्थित जय हिंद इंटर कॉलेज अहरौरा में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन किया तथा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मोहन ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रधानाचार्य संतोष कुमार, प्रबंधक शुभेंद्र कुमार गुप्ता, जैसराम, मनोज केसरी, छोटेलाल, आशीष अग्रहरी एवं हनुमानदास जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन भुनेश्वर पांडेय ने किया।