भण्डारे में लाखों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ओम नमः शिवाय की ओर से दर्जनभर स्थानों पर, पंच तेरह भाई त्यागी, मां सीता की रसोई की ओर से चल रहा विशाल भण्डारा

PRAYAGRAJ NEWS:  संगम की रेती पर 45 दिन के लगे माघ मेला के पहले मुख्य स्नान पर्व से मेला क्षेत्र में चल रहे दर्जनभर भण्डारों में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन और रात श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे है।  माघ मेला मे सबसे बडा भण्डारा ओम नमः शिवाय प्रयागराज का है जो दर्जन भर स्थानों पर दिन, रात चल रहा है। शिविर के व्यवस्थापक शिवम ने बताया कि भण्डारे मे प्रतिदिन और रात श्रद्धालुओं की बहुत अधिक भीड हो रही है, संभावना है कि अभी तक एक करोड से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। पंच तेरह भाई त्यागी नया घाट अयोध्या के महामण्डलेश्वर स्वामी गोपाल महराज ने बताया कि शिविर मे विशाल भण्डारा अनवरत चल रहा है।  जहां बडी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे है। मां सीता रसोई की ओर से मेला क्षेत्र में दर्जनभर स्थानों पर विशाल भण्डारा चल रहा है जहां हजारों श्रद्धालु परिवार सहित दिन, रात भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे है। मा सीता रसोई की डायरेक्ट श्रीमती  मनप्रीत कौर ने बताया कि माघी पूर्णिमा तक विशाल भण्डारा चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि भण्डारे में रोटी, सब्जी, चावल, दाल, पूडी, कचैडी,तहरी,  राजमा, खीर, रसगुल्ला सहित अन्य खाध सामग्रियां दी जा रही है। मा सीता रसोई की डायरेक्ट श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों में ठण्डक के कपडे भी बांटे जा रहे है जिससे कि उनको ठंडक मे परेशानी ना होने पाए। उल्लेखनीय है कि मा सीता रसोई की डायरेक्ट श्रीमती मनप्रीत कौर की ओर से अयोध्या धाम, मथुरा और वृन्दावन में कई वर्ष से विशाल भण्डारा चल रहा है जहां हजारों लोग प्रतिदिन भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे है। तीर्थराज प्रयागराज के महाकुम्भ -2025 मे मा सीता रसोई की ओर से माहभर दर्जनभर स्थानों पर विशाल भण्डारा दिन, रात चलता रहा जहां लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर ठण्डक से बचने के लिए गर्म कपडे भी लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *