Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों का किया गया चालान
BHADOHI NEWS: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के परिवहन विभाग द्वारा एआरटीओ के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह विशेष चेकिंग अभियान संशोधित साइलेंसर के विरुद्ध चला। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की गई।
इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान में संशोधित साइलेंसर के 2 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही गलत साइड से वाहन चलाने वाले 10 वाहनों, सीट बेल्ट न लगाने वाले 8 वाहन, बिना हेलमेट के बाइक चलाने 25 तथा ओवरलोडिंग के 5 वाहनों का नियमानुसार चालान किए गया। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा में सहयोग करें। परिवहन विभाग ने यह भी बताया कि यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर सड़क पर यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए कोई भी पाया गया तो इसी तरह से चालान की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में चालान की कार्रवाई से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।