Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आईजीआरएस समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर दिया जोर
BHADOHI NEWS: एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य एवं एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस मुख्यमंत्री संदर्भ, डीएम संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के सापेक्ष निस्तारित एवं लंबित शिकायतों, प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। बी श्रेणी की समीक्षा के दौरान तहसीलदार औराई, बीएसए सी श्रेणी के संदर्भ प्रकरण अधिक होने पर कड़ी फटकार लगाई गई। इस दौरान आइजीआरएस हेल्पलाइन सबसे ज्यादा असंतुष्ट की फीडबैक सहायक श्रम आयुक्त, सब रजिस्टार औराई, बाल विकास परियोजना अधिकारी डीघ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डीघ को कड़े निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर प्रकरण को निक्षेपित करें। साथ ही तहसील न्यायालय में बिचाराधिन मुकदमों को प्राथमिकता से निस्तारण कराने के साथ-साथ सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन विभागों मे अवमानना के प्रकरण हैं शीघ्र निस्तारण कराए। अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी जवाबदेही तय की जाएगी। जनसंवाद दिवस पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक कराए। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पूरे मनोयोग से कार्य करें। जिससे जनपद की रैंक अच्छी बनी रहे। निर्देश दिया कि शिकायतों को अधिकारी कटेगरी वाईज कर सही ढंग व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए। एडीएम ने बताया कि अधिकांश शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ता को वार्ता कर संतुष्ट करने के उपरांत ही आख्या अपलोड की जाए। केवल वे ही शिकायत स्पेशल क्लोज की जाए। जो पोर्टल पर उपलब्ध स्पेशल क्लोज की श्रेणी में आती हो। गलत फ्लैग लगाकर स्पेशल क्लोज करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि जनपद स्तर से एक ही शिकायत को कई बार फीड किया जा रहा है एवं एक ही मोबाईल नंबर से अलग अलग शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। विश्लेषण में यह भी पाया गया है की मोबाईल नंबर शिकायतकर्ता का न होकर किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति का है। जिस अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत है उसी से जांच कदापि न कराई जाए।