Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

खेतासराय पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त को भेजा न्यायालय
JAUNPUR NEWS: महिला अपराध से जुड़े एक गंभीर मामले में खेतासराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खेतासराय के कुशल नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार थाना खेतासराय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 13/2026, धारा 69/115(2)/324(4) बीएनएस के अंतर्गत नामित अभियुक्त अभिनाश राजभर पुत्र परवीद राजभर, निवासी पोरईखुर्द, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को शुक्रवार दिनांक 23 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 08:30 बजे अमरेथुआ मोड़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर महिला को विवाह का आश्वासन देकर विश्वास में लेने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल विनोद कुमार प्रजापति तथा कांस्टेबल सोनू गौड़ शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।