Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BAHRAICH NEWS: आदर्श नगर पंचायत मिहींपुरवा क्षेत्र अंतर्गत मछली एवं मुर्गा मंडी में रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही की गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।रेलवे अधिकारियों के अनुसार मछली मंडी एवं मुर्गा मंडी क्षेत्र में लंबे समय से रेलवे की जमीन पर अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण किया गया था।जिससे न सिर्फ रेलवे संपत्ति का नुकसान हो रहा था। बल्कि आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा था।इसी को लेकर विभाग द्वारा यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत,रेलवे विभाग और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। रेलवे पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से की गई। कुछ लोगों द्वारा स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया गया, जबकि शेष अवैध निर्माणों को विभागीय टीम ने हटवाया। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में रेलवे भूमि पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि रेलवे की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें।अतिक्रमण हटने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुचारु हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।