रुद्रा कोचिंग त्रिशूल क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में

फोटो:त्रिशूल क्रिकेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल की प्रतिभागी टीमें आयोजकों के साथ

PRAYAGRAJ NEWS: रुद्रा कोचिंग ने डीपीपीएस को दस विकेट से हराकर त्रिशूल क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली जहां उसका मुकाबला रविवार को धनपुर क्लब से होगा।
देवराजी प्रेमचंद पब्लिक स्कूल धनुपर हंडिया मैदान पर शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में डीपीपीएस ने 6 ओवर में 6 विकेट पर 26 रन (अर्पित मिश्रा 10, जीतेंद्र कुमार 2/05) बनाए। जवाब में रुद्रा कोचिंग में 3.4 ओवर में बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए। रुपेश कुमार यादव ने नाबाद 15 रन बनाये। इससे पूर्व तीसरे क्वार्टर फाइनल में रुद्रा कोचिंग ने मोरिया सादात को छह विकेट से हराया। मोरिया सादात ने 6 ओवर में 30 बनाए। जवाब में रुद्रा कोचिंग ने 5.3 ओवर में 31 रन बना लिए। रूपेश कुमार ने 14 रन बनाए। चौथे क्वार्टर फाइनल में डीपीपीएस ने किंग ऑफ निषाद राज को चार विकेट से हराया। किंग ऑफ निषाद राज ने 6 ओवर में पांच विकेट पर 28 रन बनाए। जवाब में डीपीएस ने 5.2 और में 6 विकेट पर 29 बना लिए। आयुष यादव 13 रन बनाये। प्री क्वार्टर फाइनल में मोरिया सादात ने देव वाइपर्स को, रुद्रा कोचिंग ने फाल्कन इलेवन को, किंग ऑफ निषाद राज ने इलाहाबाद क्रिकेट क्लब को पराजित किया।
देवराजी प्रेमचंद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अंशुल हीरामणि पांडेय ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबले में धनुपुर के ब्लाक प्रमुख ज्योति यादव मुख्य अतिथि होंगे। विद्यालय की निदेशक तृप्ति श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य कुलदीप खरे ने शनिवार को आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *