आज़ाद समाज सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन:अभिषेक त्रिपाठी


SULTANPUR NEWS:  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर आज़ाद समाज सेवा समिति द्वारा मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के 48 पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदान कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय करतार केशव यादव द्वारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय सिंह एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने हेतु संस्था के संस्थापक एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने वाले वीर सपूतों की स्मृति में रक्तदान जैसे पुनीत कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलिल श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान को दुनिया का सबसे बड़ा दान कहा जाता है, क्योंकि इससे रक्तदाता को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि वह स्वस्थ रहता है और दूसरी ओर जीवन-मृत्यु से जूझ रहे मरीज की जान बचाई जा सकती है।
संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के ऐसे महान सपूत थे जिन्होंने आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके सपनों को साकार करने के लिए देश में एकता और अखंडता बनाए रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. राघवेंद्र सोनकर, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. एस.के. तिवारी, रजनी सिंह, शराफत खान, रज़ा अब्बास जैदी, अजय सिंह (डब्लू), शिवशंकर सिंह, गिरीश तिवारी (बब्लू), वसीम राजा, महफूज़ अली (बब्बन), शैलेश कुमार वर्मा, मसूद अहमद, विजय कुमार, सतेंद्र कुमार सिंह, दिनेश यादव, सफीक घोसी, खालिद अली, महेंद्र निषाद, जयप्रकाश सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह उतरी, अर्पित गुप्ता, अनुज, ऋषभ सिंह, प्रिंस सिंह, विनोद रावत, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हवलदार सिंह, दल बहादुर सिंह, अमित सिंह, अंकुर अग्रहरि, सुरजीत वर्मा, प्रमोद तिवारी, अमित यादव, अभिषेक सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, विनय सिंह, मोईद अहमद, शरद त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, प्रवीण, श्यामशंकर, पवन शर्मा, जितेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, अमित शर्मा, रंजीत कुमार सहित कुल 48 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष बब्लू सिंह प्रधान, ओम प्रकाश गौड़, मयंक पांडेय, आलोक निषाद, विनोद पांडेय, मकसूद अंसारी, विक्रम जायसवाल, दीपक सिंह, शमशाद अहमद, अरविंद यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *