Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: लक्ष्मणपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत रेंड़ी में नोडल संकुल शिक्षक श्री विश्वदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में शिक्षा चौपाल का बेहतरीन आयोजन किया गया जिसका संचालन श्री विजय कुमार विश्वकर्मा एवं अध्यक्षता श्री रमेश कुमार शर्मा ने किया।बैठक में मुख्य रूप से रेंड़ी ग्राम सभा की प्रधान श्रीमती मीरा शुक्ला जी,प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष श्री निर्भय प्रताप सिंह जी,विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम मिलन,आकांक्षा सिंह,अमिता सिंह, गुलाब पति विश्वकर्मा, संजीव कुमार पाण्डेय, लवकेश,चन्द्र प्रकाश, कौशलेश यादव, सफाईकर्मी दयाराम आदि ने सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम में संविलित विद्यालय रेंड़ी,पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय जेठवारा,प्राथमिक विद्यालय दुबे का पुरवा व अन्य विद्यालय के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति की।बच्चों को मेडल,प्रमाण पत्र,कॉपी,पेन,पेंसिल, रबड़ आदि वस्तुएं देकर पुरस्कृत किया गया।विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा को अंग वस्त्र डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया।ग्राम प्रधान श्रीमती मीरा शुक्ला को आकांक्षा सिंह,अमिता सिंह व गुलाब पति द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अन्य विद्यालय से आये हुए अध्यापक साथियों व अभिभावकों को नोडल संकुल शिक्षक द्वारा पेन भेट की गई।अंत में अध्यक्षता कर रहे रमेश शर्मा ने कुशल संचालन हेतु विजय विश्वकर्मा और कार्यक्रम के सहयोगी राम मिलन,विश्वदीप सिंह,आकांक्षा सिंह,अमिता सिंह,ग़ुलाबपति,एआरपी संजय त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया।