Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: घोरावल ब्लाक के रामकेश सिंह इण्टर कालेज, पुरना का वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार, विशिष्ट अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि ओम प्रकाश एवं अध्यक्ष ज्यूत नारायण पटेल ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर छान-छात्राओं ने भ्रूण हत्या, बच्चों में सोशल मीडिया की लत, दहेज प्रथा, नशाखोरी, देशभक्ति जैसे विषयों पर आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट में रमाकांत कुशवाहा, सुनील सिंह, शिक्षा क्षेत्र में बीईओ अरविन्द पटेल, चिकित्सा में डा० देवेश पांडेय, पनकारिता में विजय कुमार अग्रहरि समेत लोगों को और हाईस्कूल-इण्टर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का सर्वाधिक महत्व है। शिक्षा ही वह हथियार है जिसके माध्यम से आदमी अज्ञानता और गरीबी को बेड़ियों को काट कर समाज में आगे बढ़ता है।इसलिए हर परेशानी सहकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। प्रधानाचार्य प्रबोध कुमार सिंह ने सभी आगतों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विमला देवी, केपी मौर्य, अनीता पटेल, कैलाश बैसवार, सैयद अनवर हुसैन, शिवपूजन, कन्हैया लाल सिंह, सत्यनारायण इत्यादि मौजूद रहे।