Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी जननायक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में मनाई गई।
इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी एवं उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में समाजवादी विचारधारा को पकड़कर ब्रिटिश हुकूमत को छात्र जीवन से ही चुनौती देना शुरू कर दिया था। देश की आजादी के बाद आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण, डॉ. राममनोहर लोहिया जैसे समाजवादी नेताओं के सानिध्य में रहकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ी जाति के आरक्षण को सरकारी नौकरियों में लागू कराया। कर्पूरी ठाकुर गरीब परिवार में पैदा होकर समाज के विघटनकारी एवं सामंतवादी ताकतों से आजीवन लड़ते हुए मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। समाज और देश के निर्माण में कर्पूरी ठाकुर का योगदान ऐतिहासिक रहा है। कहा गया कि वंचित शोषित पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को देश के मुख्य धारा में लाने के लिए कर्पूरी ठाकुर के योगदान को भूला नहीं जा सकता है। इस असर पर डॉक्टर शक्ति श्रीवास्तव मेवालाल प्रजापति, दीनानाथ प्रजापति, विरेन्द्र यादव, सलीम बादशाह, धनन्जय सिंह, रामजी यादव आदि लोग मौजूद रहें।