Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का प्रयागराज से मीरजापुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पाली बॉर्डर पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सांसद अनुप्रिया पटेल ने हाथ हिलाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस आशय की जानकारी अपना दल (एस) के प्रवक्ता शंकर सिंह चौहान ने दी।