Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: संसद के सर्वाधिक महत्वपूर्ण बजट सत्र में इस बार सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी को कांग्रेस संसदीय दल की ओर से नेतृत्व के लिए अधिकृत किया गया है। बजट सत्र में विपक्ष के नेतृत्व की अहम जिम्मेदारी मिलने की जानकारी पर शनिवार को यहां समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गयी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने संयुक्त रूप से पार्टी के वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी को बजट सत्र को लेकर आगामी सत्ताईस जनवरी को होने वाली परम्परागत सर्वदलीय बैठक में नेतृत्व का दायित्व सौंपा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सांसद प्रमोद तिवारी के बेहतर संसदीय ज्ञान व राज्यसभा में अहम मुददों पर तार्किक क्षमता को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौपने का फैसला लिया है। संसद सत्र के दौरान बजट सत्र सर्वाधिक महत्वपूर्ण आंका जाता है। ऐसे में उच्च सदन राज्यसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी को विपक्ष की ओर से सदन में चर्चा के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर अपने पक्ष रखने की प्रभाविकता को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रमोद को यह जिम्मेदारी मिलने की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जरिए विज्ञप्ति दी है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में सांसद प्रमोद तिवारी के अनुभव को देखते हुए पार्टी के इस बड़े फैसले को लेकर खुशी भी देखी गयी।