जागरूकता हेतु आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक

VARANASI NEWS:  नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय दशाश्वमेध में उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा बच्चों की शिक्षा के संदर्भ में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के साथ साथ स्थानीय जन और अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। नुक्कड़ नाटक के द्वारा संदेश दिया गया कि क्ठज् का जो पैसा आता है, उसका प्रयोग बच्चों के यूनिफॉर्म हेतु ही किया जाए, किसी अन्य मद में नहीं। मंचन के माध्यम से बताया गया कि बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने से क्या लाभ होते हैं और बच्चों को घर के कामों में लगा लेने और विद्यालय न भेजने से बच्चों का मानसिक विकास बाधित हो जाता है। अतः बच्चों को नियमित स्कूल भेजने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का मंचन अत्यन्त ही मनोरंजक ढंग से किया गया, जिसे बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक देखा। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के एआरपी विवेक श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापिका आरती सिंह, रेखा श्रीवास, श्वेता गुप्ता, शगुफ्ता खातून, प्रशिक्षु शिवानी कनौजिया आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *