Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: यमुनापार घूरपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शाम लगभग 5 बजे रीवा राजमार्ग पर काटी गांव के सामने एक सरकारी एंबुलेंस (108) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और माहौल गमगीन हो गया। मृतकों की पहचान रिंकू पटेल (पुत्र दुर्गा प्रसाद पटेल) और सोभित पटेल (पुत्र दारा सिंह पटेल) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बच्चे सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार एंबुलेंस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है तथा चालक से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।