Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: विकास खंड कौंधियारा अंतर्गत ग्रामसभा-बारी बजहिया मे शिक्षा विभाग की गुणवत्ता पूर्ण योजनाओं की जागरूकता के निमित्त शिक्षा चैपाल का आयोजन किया गया। इस चैपाल मे ग्राम प्रधान रामदुलार पूर्व प्रधान विनोद कुमार पटेल समेत कई अन्य अभिभावक व ग्राम वासी मौजूद रहे। चैपाल मे न्याय पंचायत बारी बजहिया के समस्त परिषदीय प्राथमिक तथा उच्चप्राथमिक विद्यालयों के अध्यापको ने प्रतिभाग किया। चैपाल की शुरुआत माँ सरस्वती के दीप प्रज्जवल से शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय कूर्मियांन की प्रधानाध्यापिका डॉ हेमलता ने चैपाल के उद्देश्य तथा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय पवरी के सहायक अध्यापक राजेश सिंह द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु शासन के प्रयास तथा जनभागीदारी के महत्व को समझाया। शिक्षक संकुल विकास के द्वारा निपुण भारत मिशन के बारे मे बताया। सहायक अध्यापक विकास मौर्य ने उत्तर प्रदेश दिवस तथा इंचार्ज प्रधानाध्यापक गणेश मंगल सिंह ने अभिभावकों को अपने बच्चे को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए शपथ दिलाई। साथी उपस्थित समस्त जनों को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए भी शपथ दिलाई गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। अंत में प्रधानाध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर चैपाल का समापन किया गया। चैपाल मे सविता शर्मा, शिमला पाल, विकास सिंह, राजेश सिंह, गणेश मंगल सिंह, विकास मौर्य, आलोक सिंह, श्रद्धा सिंह, विजय आनंद आदि शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।