Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अतिबल सिंह महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम में बोले विधायक
PRAYAGRAJ NEWS: वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रमों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। उन्हें पठन-पठान की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर भी ऐसे कार्यक्रमों में पहल की जाती है। यह बातें कोरांव विधायक राजमणि कोल ने शनिवार को अतिबल सिंह महाविद्यालय सीकी के वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहीं। विधायक राजमणि कोल ने छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा का कोई भी प्रांगण देश के होनहार छात्रों के भविष्य को संवारने का काम करते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कठिन परिश्रम व लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील भी की। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य तथा अन्य शिक्षकों के द्वारा पुष्प कुछ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विधायक को सम्मानित भी किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्रों के उत्साह की विधायक राजमणि कोल ने सराहना भी की। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को प्रमुख रूप से बबुआन द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद, मदनलाल बिंद समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।