Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: पंडित कृपा शंकर तिवारी महाविद्यालय, नहवाई मांडा तिराहा के पास स्थित सभागार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (प्रादेशिक कार्यालय) उत्तर प्रदेश द्वारा “विकसित भारत जी राम जी” कानून, सेवा, सुशासन एवं समृद्धि तथा गणतंत्र दिवस विषय पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल रहीं। उन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि नए कानून के तहत रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। निर्धारित अवधि में कार्य उपलब्ध न होने की स्थिति में मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। साथ ही यदि मजदूरी भुगतान में 15 दिनों से अधिक की देरी होती है, तो उस पर ब्याज देने का भी प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक एवं समाजसेवी अशोक नाथ तिवारी, महाविद्यालय प्रबंधक पंडित कृपा शंकर तिवारी, पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ला, जिला अध्यक्ष राम मनोहर पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।