Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

निरंकारी मिशन के निःशुल्क डिस्पेंसरी शिविर में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया चिकित्सकीय लाभ
PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार माघ मेला क्षेत्र में सेक्टर-3 परेड ग्राउण्ड काली सड़क मार्ग के उत्तरी पटरी पर स्थित संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में निःशुल्क डिस्पेंसरी शिविर, मोबाइल निःशुल्क डिस्पेंसरी,एवं सत्संग कार्यक्रम का आज 24 जनवरी को समापन हो गया। इस शिविर में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं नें चिकित्सकीय लाभ प्राप्त किया जिसमें छः हजार से अधिक श्रद्धालु स्थायी शिविर में एवं चार हजार से अधिक श्रद्धालु मोबाइल डिस्पेंसरी द्वारा चिकित्सकीय लाभ प्राप्त किये। यह शिविर विगत् २ जनवरी को शुभारम्भ होने के साथ निरंतर आज 24 जनवरी तक, पुरे 23 दिनो तक संचालित हुआ। इस दौरान पूरे 23 दिनों तक माघ मेला में आये हुए स्नानार्थियो, श्रद्धालुओ का निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं दवा वितरण हुआ साथ ही साथ मोबाइल डिस्पेंसरी द्वारा पूरे माघ मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए प्राथमिक उपचार एवं दवा वितरण किया गया। डिस्पेंसरी वैन में ही डाक्टर एवं दवा, दोनो ही उपलब्ध रहे। इस शिविर में एलोपैथी एवं होम्योपैथी, दोनो ही पद्धति के डाक्टर व दवा उपलब्ध थे। शिविर में ही निरंकारी साहित्य की प्रकाशन स्टाल भी लगी हुई थी। इस शिविर परिषर में ही प्रतिदिन आध्यात्मिक सत्संग का भी आयोजन हुआ। जोकि शिविर शुभारम्भ से लेकर आज हुवे समापन अवसर तक चलता रहा। शिविर में केन्द्रीय प्रचारक निरंकारी सन्तों आर.एल शुक्ला जी, विनोद साहिब जी,अशोक शास्त्री जी, बख्शी राम जी एवं सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी जी के पावन सानिध्य में सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक, दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक एवं शाम 5:30 से 7:00 बजे तक प्रतिदिन सत्संग होता रहा। आज हुए सत्संग कार्यक्रम में साध संगत को सम्बोधित करते हुवे कुशीनगर से आये हुवे केन्द्रीय प्रचारक संत सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी ने कहा कि मनुष्य जन्म बहुत ही अनमोल है यह जन्म बहुत ही सौभाग्य से मिलता है। जो कि देवताओं को भी दुर्लभ है। इसी जन्म में ही परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। इसी मानव जन्म के लिए श्री तुलसी दास जी ने लिखा है कि
बड़े भाग मानुष तन पावा, सुर दुर्लभ सद् ग्रन्थहिं गावा
उन्होंने कहा कि मनुष्य सांस ले रहा है, खा-पी रहा है, यहाँ-वहाँ आ-जा रहा है यही जीवन नहीं है,यह सब तो पशु-पक्षी भी कर रहे हैं। सभी योनियों में उत्तम मानव को जब समय के सद्गुरु की कृपा से परमात्मा का बोध हो जाता है तो उसका मानव जीवन सफल हो जाता है। क्योंकि उसे चौरासी लाख योनियों के आवागमन के कठिन दुष्चक्र से मुक्ति मिल जाती है और उनका जीवन भक्त मीरा, प्रहलाद एवं कबीर जैसी ऊंचाई प्राप्त करती है। आज संत निरंकारी मिशन, सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन मार्गदर्शन में लोगों को परमात्मा का बोध कराकर मानव जीवन को सफल बना रहा है ।अन्त में जोनल इंचार्ज श्री अशोक कुमार सचदेव जी ने आये हुवे अतिथियों, साधसंगत , डॉक्टर व सहयोगी टीम एवं सेवादल के भाई-बहनों का स्वागत एवं आभार प्रगट किया और सेवादल क्षे-संचालक अशोक कुमार जी एवं शिक्षक डा.फूल-चन्द्र जी ने सेवादल के भाई-बहनों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।