किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर में मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

BALRAMPUR NEWS:  कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख)  शनिवार को किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को निष्पक्ष, निर्भय एवं प्रलोभन रहित होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। उन्हें अपने-अपने गांव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश राज्य को एक विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्प लिया गया। लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान पर आधारित है, तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह बिना किसी दबाव, भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना, उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना एवं मतदाता सहभागिता बढ़ाना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, और प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *