2027 में उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी विश्वनाथ पाल

बहुजन समाज पार्टी ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलती विश्वनाथ पाल

KAUSHAMBI NEWS:  बहुजन समाज पार्टी की एक अहम समीक्षा बैठक सैनी कस्बे में बसपा नेता प्रतीक मौर्य के आवास पर आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना पार्टी का संकल्प है और इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जो बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चलते हुए दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचित समाज के हक और अधिकार की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। समीक्षा बैठक के अवसर पर सैनी में सिराथू विधानसभा के जनसुनवाई कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया, जिसे जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान कराने का केंद्र बताया गया। बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी को संगठनात्मक रूप से बड़ी मजबूती मिली, जहां समाजवादी पार्टी छोड़कर आयुष यादव ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की, वहीं भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष रहे बृजेश मौर्य ने भी भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके अलावा राजेन्द्र कुमार पाल, राकेश कुमार पाल, विनोद कुमार पाल, लालजी चौरसिया, मानसिंह पाल दिवेन्द्र कुमार पाल कई अन्य लोगों ने भी बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया। बैठक में सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, आकाश राव, अशोक सोनकर मंडल प्रभारी प्रयागराज, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष सईद घोसी, प्रतीक मौर्य, पंकज पासी, अखलाक कुरैशी, सत्य प्रकाश गौतम, के.एल. गौतम, रामू पासी, राम नरेश पासी, धनश्याम गौतम, बंशीलाल चौधरी, सुनील सिंह,पी.पी. चौरसिया, अभिलाष सोनकर, शिवचन्द्र सरोज, बच्चन पाल, सुभाष गौतम, प्रदीप गौतम,सुकरूलाल निर्मल,अश्वनी कुमार बौद्ध, अजय यादव, राम नरेश गौतम,सोनू गौतम सेहदी लाल निर्मल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने 2027 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत कर सत्ता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *