Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: राजकीय पॉलिटेक्निक में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयाहशाह विधानसभा के विधायक विकास गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी फतेहपुर अविनाश त्रिपाठी एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य नीरज यादव ने की, जबकि मंच संचालन अभिषेक कुमार पंकज द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
दीक्षांत समारोह के दौरान जून–2025 परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शाखावार सम्मानित किया गया। सिविल इंजीनियरिंग में सौरभ कुमार (79.41 प्रतिशत), शुभम सिंह (75.64 प्रतिशत) एवं श्वेता सोनी (74.41 प्रतिशत) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में शनि कुमार (75.50 प्रतिशत), आशी (74.10 प्रतिशत), सौर्य पटेल (73.82 प्रतिशत) एवं पल्लवी देवी (73.62 प्रतिशत) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हर्षिता गुप्ता (75.46 प्रतिशत), अनुज पांडेय (74.94 प्रतिशत) एवं न्याशा देव चंद्रन (74.86 प्रतिशत) ने टॉप किया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक विकास गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा राष्ट्र निर्माण की रीढ़ है। पॉलिटेक्निक से निकलने वाले विद्यार्थी उद्योग, तकनीक और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग देशहित में करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।