साध्वी निरंजन ज्योति ने वीबी–जी राम जी योजना के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

FATEHPUR NEWS: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विकास खंड असोथर के निधवापुर (परसेठा) एवं सदर विधानसभा के एकारी गांव में आयोजित कृषक–श्रमिक ग्राम चौपाल में भाग लेकर ग्रामीणों को विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (वीबी–जी राम जी योजना) के लाभों के प्रति जागरूक किया। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि इस योजना के तहत जल संरक्षण, सिंचाई, भंडारण, ग्रामीण हाट और आजीविका से जुड़ी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाएगा। इन प्रयासों से कृषि उत्पादकता में वृद्धि, मूल्य संवर्धन को बढ़ावा और किसानों की आय में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में शिव प्रताप सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, राजेंद्र निषाद, क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद, विनोद दुबे, नीरज निषाद, मंडल अध्यक्ष शिवपूजन तिवारी, प्रधान कोमल साहू, अश्विनी गौर, रघुवीर लोधी, लखन निषाद, योगेंद्र सिंह, अतुल निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *