स्वामी रामतीर्थ भक्तमाल शिविर (अयोध्या) में हुआ विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

PRAYAGRAJ NEWS:  शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज के माघ मेला खाक चौक मे  महावीर मार्ग स्थित स्वामी रामतीर्थ भक्तमाल शिविर ( अयोध्या) द्वारा  विराट एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें  देश के विभिन्न हिस्सों से आए रचनाकारों द्वारा हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार आदि विधाओं में काव्य पाठ कर मौजूद श्रोताओं का मनोरंजन किया गया । डॉ वंदना शुक्ला ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन की शुरुआत की। इस अवसर पर दिबियापुर औरैया से आए कवि उमेश  द्विवेदी उटपटांग ने अपने गुदगुदा ते हाथ से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं फतेहपुर से आये कवि नवीन शुक्ल नवीन ने ‘दो-चार बूंद विष दे देते’ पढ़कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। प्रयागराज से हास्य कवि नजर इलाहाबादी  ने महाकुम्भ पर हास्य कविता पढ़ कर लोगों को लोटपोट कर दिया।वहीं जितेंद्र मिश्रा जलज ने अपने मधुर गीत ‘चन्दन है पानी है और क्या’ सुन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया । कवि सम्मेलन में भक्तमाल शिविर के महंत स्वामी रामतीर्थ दास महाराज एवं मेले  अन्य शिविरो के महंत एवं संत भी पधारे। उन्होंने कविताओं को सुनकर कवियों की खूब सराहना की और उन्हें आशीर्वाद भी दिया। कवि सम्मेलन के इस अवसर पर स्वामी रामतीर्थ दास भक्तमाल शिविर में श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं की भारी भीड़ उपस्थित रही। इस कवि सम्मेलन का संयोजन शिव इलाहाबादी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *