बी•आर अंबेडकर प्रीमियर लीग में दलापट्टी बनी विजेता

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS:  नगर के बसही में स्थित अंबेडकर पार्क में बी•आर• अंबेडकर प्रीमियर लीग में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत। इस लीग का फाइनल दलापट्टी और लोहिया तालाब के बीच खेला गया, जिसमें दलापट्टी की टीम ने मुकाबले को 2 रनों से जीत कर विजेता हुई।आयोजकों ने बताया कि बहुत वर्षों पहले से यहां क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है।भाजपा नेता ने इस मौके पर कहा कि खेल कोई भी हो पूरे लगन और मेहनत के साथ खेलना चाहिए।क्रिकेट देश में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला खेल है।मै यहां के आयोजकों लीग के सफलता के लिए बधाई देता हूं। और दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया है, हार जीत खेल का हिस्सा है,इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष दिनेश भारती, महामंत्री डॉ0 गोविंदा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद कैफ, अंपायर चंदन भारती, विकास भारती आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *