Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयंती मिश्रा इंटरमीडिएट कॉलेज, सिकरी कानूपुर, प्रतापगढ़ में हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
समारोह में विद्यालय के प्रबंधक श्री राम लखन मिश्रा तथा प्रधानाचार्य श्री चिंतामणि मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवता दिन सरोज, वैष्णो मिश्र, कामेश्वर पांडे, प्रदीप पांडे, मदन यादव एवं शोभनाथ यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों पर बल दिया।
समारोह में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हरि नारायण मिश्र (पत्रकार)