Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, अस्पतालों और पंचायत भवनों में ध्वजारोहण किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रैकरी स्थित राधेश्याम आगवेंद्र इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह और प्रबंधक राधेश्याम सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक इंद्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य हंसनारायण सिंह, रविन्द्र भारती, बाबूलाल, गोपाल दास यादव, जितेंद्र, सुमन लता, सुप्रिया, आराधना सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, और अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार वितरित किए गए। पंचायत भवन रैकरी पर प्रधान पति रामकेश ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों में मिठाई बांटी। इसी तरह, रैकरी में मानवाधिकार आयोग के सदस्य रमाशंकर सिंह ‘कल्लू’ ने भी ध्वजारोहण किया और सभी को मिठाई वितरित की। कलवारी स्थित साईं हॉस्पिटल में डॉ. एन.के. राव ने ध्वजारोहण किया और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। भावा स्थित बाबू लालचंद सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक जय कुमार सिंह और प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और मिठाई बांटी। यहां भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। रैकरी के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य बाबूलाल ने ध्वजारोहण कर समारोह को संपन्न किया।