Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय में सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी व अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी ने नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगे को लहराता देखकर हर भारतीय को अपने देश पर गर्व महसूस होता है।इस अवसर पर अरुण केशरवानी, शोएब खान, राहुल कुशवाहा, इदरीस अहमद, अवध पटेल, गोली दीन, विपिन सोनकर, उदय नारायण पांडेय, बृजेश विद्यार्थी, शिवम मौर्या, सुजीत मौर्य सहित नगर के सभी सभासद व उनके प्रतिनिधि तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।