Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के चतुरी पुर गाँव की एक महिला का आरोप है की बच्चो के बीच हुये विवाद को लेकर उसके पड़ोसी पुत्र के साथ मारपीट करने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जाँच मे जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मीठेपुर सयारा का मजरा चतुरीपुर गाँव निवासी नीलम देवी पत्नी पितंबर नें सोमवार को सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया की रविवार की शाम छः बजे के करीब उसका छोटा पुत्र पड़ोस के बच्चो के साथ खेल रहा था, पीड़िता का आरोप है की बच्चों के झगड़े मे पड़ोस के एक दम्पत्ति उसके पुत्र के साथ मारपीट करने लगे जिसका विरोध करने पर पड़ोसी अपनी पत्नी व दोनों पुत्रीयो के साथ मिलकर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस जाँच मे जुट गई है।