Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय फतेहपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की, जिसमें सभी कैमरे पूर्णतः क्रियाशील पाए गए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम वेयरहाउस में उपलब्ध फायर सिलेंडरों की वैधता एवं सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई, जो मानक के अनुरूप पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।