Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: ऐराया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों के चेहरों पर देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव साफ झलक रहा था। पूरे गांव की गलियों, खेतों और चौराहों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय गीत एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित ग्रामीणों ने खूब सराहा। गांव के वरिष्ठजनों ने बच्चों को देश की आज़ादी एवं संविधान लागू होने में शहीद हुए महान क्रांतिकारियों के बलिदान की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आने वाली पीढ़ी को देश की रक्षा, एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश देते हुए भारत को “सोने की चिड़िया” बनाए रखने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रियंका कैथल, प्रधान पति मनोज कुमार, धर्मराज निषाद, कोखराज यादव, शिवमोहन शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से कृपा शंकर (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), गौरव सिंह भदौरिया (सहायक अध्यापक), सुभाष चंद्र (सहायक अध्यापक) सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।