Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: गरीब नवाज एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल/जी.एन. एकेडमी, सनगांव फतेहपुर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सनगांव इफ्तेखार खान, व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष सेराज अहमद खान, शिव कुमार अग्निहोत्री एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत एवं नृत्य ने श्रोताओं का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक मुजाहिद हसन ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों व समाज से सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि किशन मेहरोत्रा ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे की प्रथम गुरु उसकी मां होती है और विद्यालय में शिक्षक का परिश्रम ही बच्चों के भविष्य की कुंजी है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और देशप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिकों ने बच्चों को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
वार्षिक उत्सव में उप प्रबंधक अलमास हसन, प्रधानाचार्य मुशाहिदुन नूर, उप प्रधानाचार्य शीरी फात्मा सहित फिजा फातिमा, नाजिश फातिमा, महाविश खान, असरा वजीहा, शोएबा नूर, सदफ बानो, असीमह फातिमा, सादिया बानो, अंशिका, कुबरा, जुबैर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।