Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

तिरंगा फहराकर बच्चों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश
FATEHPUR NEWS: आई.एम.वी. कान्वेंट स्कूल सुल्तानपुर घोष में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। छोटे-बड़े बच्चों ने तिरंगा फहराते हुए “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” गीत की मधुर प्रस्तुति देकर देश में एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई, जिसमें आरुषि गौतम एवं उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसी क्रम में दिव्यांशी व उनकी टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अवि तिवारी द्वारा प्रस्तुत गीत को भी खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में उस समय विशेष आकर्षण देखने को मिला, जब सुकैना यासमीन नूर (बुतूल नूर) ने अपने साथियों सैय्यदा फातिमा नूर (जोया), प्रीसा, हिबा, यूविका आदि के साथ आमिर खान की फिल्म तारे ज़मीन पर के गीत “बम बम बोले मस्ती में डोले” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।