Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मदरसा सैयदुल उलूम बरगदही में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित विद्यालय कर्मचारियों,अतिथिगण,अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक भावपूर्ण गायन किया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशप्रेम, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश प्रभावी रूप से दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक के साथ ही मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य अतिथिगण द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के जीवन, उनके त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।