Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नारद जी के पूर्व जन्म का सुनाया गया प्रसंग
LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील क्षेत्र गोला के गांव कैमहरा में 25 जनवरी से श्रीमद भागवत कथा एवं श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है जिसका समापन 31 जनवरी को होना सुनिश्चित हुआ है।नैमिषारण्य धाम से पधारे आचार्य शिव प्रकाश मिश्रा द्वारा कल के सुनाए गए प्रसंग में बताया गया कथा प्रसंग श्रीमद् भागवत महापुराण के अनुसार व्यास जी ने देखा संसार अपनी जीवन शैली से बिगड़ते चले जा रहे हैं।ऐसे लोगों का कल्याण कैसे होगा व्यास जी संसार के कल्याण के बारे में सोच रहे थे। उसी क्षण देव ऋषि नारद का आगमन हुआ और नारद जी ने श्रीमद् भागवत कथा का उपदेश व्यास जी को प्रदान किया और अपने पूर्व जन्म की कथा सुनाइ कि संतो की कृपा से एक दासी का बेटा नारद बन सकता है, तो क्या आप संतो की कृपा से श्रीमद् भागवत महापुराण की रचना नहीं कर सकते नारद जी ने व्यास जी को उपदेश दिया तब ब्यास जी ने श्रीमद् भागवत महापुराण की रचना की और संसार का कल्याण किया। अपने पुत्र सुखदेव जी की परीक्षा के बाद भागवत कथा का ज्ञान प्रदान किया और सुखदेव जी भागवत कथा के प्रथम वक्ता बने।