Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: क्षेत्र में 77 वें गणतंत्र दिवस के पर्व पर लोगों ने शान से तिरंगा फहराकर आजादी की लड़ाई में जान न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया है।गणतंत्र दिवस के पर्व पर शिक्षण संस्थानों से लेकर सरकारी कार्यालय और निजी भवनों पर लोगों ने शान से तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जिसमें स्वर्णिम भारत विरासत और विकास की झलक दिखाई दी है।तहसील परिसर पर एसडीएम,पुलिस कार्यालय पर सीओ अरुण कुमार सिंह और निरीक्षक इंद्रजीत सिंह,ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख महेंद्र बाजपेई,नगर पालिका कार्यालय में नपाप अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक मयंक बाजपेई, दून पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ गुरु मेजर सिंह, यूडीसीए में प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता,न्यू एन टी आई पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक शाहनवाज खा,टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में प्रबंधक आनंद गुप्ता,ब्रेनिटी पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक फरहान खान, पी बी इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ अब्दुल हमीद,भाजपा कार्यालय पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, और सपा कार्यालय पर डॉ सुरेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराकर वतन की रक्षा का संकल्प दिलाया है।