Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: उच्च शिक्षण संस्थानो मे लागू किये गये यूजीसी बिल के विरोध में बुधवार को राजपूत करणी सेना ने आवाज मुखर किया। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील लालगंज पहुंचे। यहां एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र वर्मा से मिलकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपते हुए यूजीसी द्वारा लागू नए नियमों को वापस लिये जाने की मांग उठाई है। राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इस नए नियम से छात्रों के बीच वैमनस्य बढ़ सकता है। नया कानून सवर्ण जातियों के लिए चिंताजनक है। इस मौके पर जयकरन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अंकुर त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, विजय मिश्र, राजन सिंह, विनोद मिश्र, योगेन्द्र सिंह, अंकुर तिवारी, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।