छप्परनुमा मड़हा में लगी आग, हजारों का नुकसान

PRATAPGARH NEWS: छप्परनुमा मड़हा में लगी आग से हजारों के सामान जलकर राख हो गये। पीड़िता ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगायी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के देवापुर चौखड़ गांव की स्व0 उदरेश की पत्नी सुनीता देवी के छप्परनुमा मड़हा में बीती मंगलवार की रात संदिग्ध दशा में आग लग गयी। आग की तेज लपटों से मड़हा में रखे भूसा आदि सामान जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जिससे पीड़िता को हजारों की आर्थिक क्षति हुई है। पीड़िता ने स्थानीय प्रशासन से सहायता की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *