राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता रैली का आयोजन

FATEHPUR NEWS:  शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत निर्धारित थीम “परवाह” के क्रम में जनपद फतेहपुर में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी फतेहपुर रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात प्रमोद शुक्ला तथा संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रतीक मिश्रा द्वारा एनसीसी एवं बाल विद्या मंदिर, रघुवंशपुरम के छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। इस अवसर पर परिवहन विभाग से कृष्ण कुमार (आर.आई.), यातायात प्रभारी लालजी सविता एवं एनसीसी के अधिकारीगण उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात जागरूकता रैली तामेश्वर मंदिर चौराहा से प्रारंभ होकर जीआईसी इंटर कॉलेज होते हुए सदर अस्पताल पर समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *