मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS:  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। टीमों द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिलाओं की सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112 (इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर डेमो), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन–102, एम्बुलेंस सेवा–108, महिला हेल्पलाइन–181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन–1930 की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *