मानदेय न मिलने पर केयर टेकरों ने दिया ज्ञापन

BALRAMPUR NEWS:  कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) आदर्श सामुदायिक शौचालय केयर टेकर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सामुदायिक शौचालय पर काम कर रहीं केयर टेकरों की दिनाँक 27-01-2026 को तुलसीपुर ब्लॉक और दिनाँक 28-01-2026 को गैंसड़ी ब्लॉक पर बैठक हुई जिसमें मानदेय संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। चर्चा में कई ग्राम पंचायतों की केयर टेकरें उपस्थित रहीं। कुछ ग्राम पंचायतों में तो केयर टेकरों को मानदेय मिल रहा है लेकिन बहुत से ऐसे ग्राम पंचायत भी हैं जहाँ केयर टेकर को मानदेय नहीं मिल रहा है। कुछ ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा है तो कुछ ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय हैंडओवर नहीं किया गया है। इस संबंध में बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत गैंसड़ी को और तुलसीपुर ब्लॉक में बीडीओ को ज्ञापन दिया गया।  ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गयी कि यदि माँग पूरी नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर संघ की जिलाध्यक्ष आरती देवी, गैंसड़ी ब्लॉक अध्यक्ष लीलादेवी, पचपेड़वा ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश तिवारी, तुलसीपुर ब्लॉक अध्यक्ष सरिता सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *