Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-2 पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर से बनारस जा रही बिस्किट से लदी डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर खाशमऊ गांव के समीप पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मलवर गांव निवासी नारायण का 40 वर्षीय पुत्र राम विलास डीसीएम चालक है। वह कानपुर से ब्रिटानिया कंपनी के बिस्किट लोड कर बनारस की ओर जा रहा था। जैसे ही डीसीएम थरियांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-2 पर खाशमऊ के पास पहुंची, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के ईएमटी हरिओम सचान व पायलट दिनेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल चालक राम विलास को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त डीसीएम को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।