Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: गुरुवार को फतेहपुर पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद भर में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान शांति भंग की आशंका में कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी एन एस एस) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार, थाना हुसैनगंज से 02, थाना जाफरगंज से 02, थाना राधानगर से 03, थाना असोथर से 02, थाना गाजीपुर से 02 तथा थाना थरियांव से 01 अभियुक्त के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया, जिसमें थाना चांदपुर से 01 वारंटी अभियुक्त तथा थाना किसनपुर से 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा कुल 58 वाहनों का चालान किया गया, 02 वाहनों से 3000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया तथा एक वाहन को सीज किया गया। फतेहपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाइयों का उद्देश्य जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों में भय पैदा करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।