Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके देवर की हत्या करने वाला सजायाफ्ता विपक्षी उसके पुत्र को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव निवासी ऊषा पत्नी कैलाश सोनकर ने गुरुवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र अनिल एक स्कूल के पास खड़ा था इस दौरान उसका विपक्षी अनिल को गाली गलौच करने लगा, जिसका विरोध करने पर विपक्षी पुत्र को जान से मारने की धमकी देने लगा, उधर से गुजर रही अनिल की चाची विभा के विरोध करने पर उनको भी गाली गलौच करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसका विपक्षी 11 साल पहले उसके देवर की हत्या कर चुका है और आजीवन कारावास की सजा होने के बाद जमानत पर रिहा हुआ है , पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।