नियमित टीकाकरण एवं गोल्डन कार्ड बनाने हेतु ब्लॉक में हुई बैठक

KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को नियमित टीकाकरण एवं वैब परिवार के बच्चों से संबंधित बीटीएफ की बैठक खंड विकास अधिकारी कड़ा अखिलेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में खंड विकास अधिकारी ने टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित समीक्षा की गई एवं सिविल सर्जन द्वारा नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण,सर्वे एवं ड्यू-लिस्ट के अद्यतन,उच्च जोखिम गर्भावस्था तथा मातृ-शिशु पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक डा साऊद के निर्देशन में खंड विकास अधिकारी कड़ा कार्यालय के सभागार में खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण एवं वैब परिवार के बच्चों से संबंधित बीटीएफ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी पंचायत सहायकों को प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में सहायक शोध अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) प्रदीप सिंह, डब्लू एच ओ फील्ड मॉनिटर रविंद्र नाथ शुक्ला, यूनिसेफ बीएमसी साधना कुशवाहा, यूनिसेफ गाबी सुधीर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *