एआरएस मेडिकेयर हेल्थ सेंटर पर लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: संतरा देवी बिंद

भाजपा की जिला महामंत्री ने ए आर एस मेडिकेयर हेल्थ सेंटर किया शुभारंभ


PRAYAGRAJ NEWS:  कोरांव बाजार में बृहस्पतिवार को एआरएस मेडिकेयर हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद ने गुरुद्वारा प्रांगण के ठीक सामने स्थित इस सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर संतरा देवी बिंद ने कहा कि एआरएस मेडिकेयर हेल्थ सेंटर से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने जोर दिया कि कोरांव क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में लगातार प्रगति कर रहा है और यह नया सेंटर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि असहाय और गरीब लोगों की मदद भी इस सेंटर पर की जाएगी। भाजपा जिला महामंत्री ने एआरएस मेडिकेयर हेल्थ सेंटर के डॉ. आर.एस. सिंह और डॉ. अनिल कुमार निषाद के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल निश्चित तौर पर क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी और वे इससे लाभान्वित होंगे।
इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान संतोष निषाद, सावन निषाद, लाला निषाद, सुरेंद्र निषाद, शिव प्रसाद निषाद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *