युवराज और तौफीक ने एएस हनुमानगंज को जिताया

PRAYAGRAJ NEWS:  युवराज सिंह के अर्धशतक (96 रन, 65 गेंद, 12 चैके, पांच छक्के) और तौफीक अली के हरफनमौला खेल (20 रन एवं 4-1-08-4) के दम पर एएस हनुमानगंज क्लब ने ब्लू इलेवन को 85 रन से हराकर एएस हनुमानगंज कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। एएस हनुमानगंज क्लब ने गुरुवार को अपने मैदान पर पहले खेलकर 28.5 ओवर में 243 रन (युवराज सिंह 96, प्रतीक यादव 32, तौफीक अली 20, श्रेयांश 15, प्रतीक 3/38, आनंद निषाद 2/15, शिखर 2/30, ऋषभ व आयुष यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में ब्लू इलेवन की टीम 26.1 ओवर में 158 रन (प्रिंस 70, प्रतीक 26, वंश 21, तौफीक अली 4/08, शिवेंद्र सिंह व श्याम सिंह एक-एक विकेट) पर सिमट गई। तौफीक अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *