सुव्रत का चयन यूपीसीए की अंडर-23 टीम में

PRAYAGRAJ NEWS:  शहर के क्रिकेटर सुव्रत प्रसाद तिवारी का चयन सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की टीम में किया गया है। यूपी की टीम 30 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तराखंड के विरुद्ध रामनगर में मुकाबला खेलेगी। टैगोर टाउन निवासी जीपी तिवारी के पुत्र सुव्रत ने क्रिकेट की बारीकियां मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में एनआईएस कोच अमित पाल और कौशिक पाल से सीखी हैं। ऑफ स्पिन गेंदबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज सुव्रत तिवारी वर्ष 2024 में यूपी टी-20 लीग में काशी रुद्रा टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सुव्रत के चयन पर धीरज मिश्र, रुद्रा प्रताप सिंह, अनुज सिंह परिहार, सचिन प्रकाश सिंह ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *