बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग न करने पर नौ सांसदों के पुतले फूके गए

JHANSI NEWS:  अखंड बुंदेलखंड क्षेत्र में बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा ने प्रधानमंत्री से तीन साल पहले किए गए वादे की याद दिलाने में नाकाम रहे नौ सांसदों के पुतले फूके। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा लंबे समय से इस क्षेत्र के सांसदों से आग्रह कर रहा है कि वे लोकसभा में बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग उठाएं। मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने बताया कि सांसदों ने न तो प्रधानमंत्री से वार्ता की और न ही संसद में इस मुद्दे को उठाया। भानू सहाय ने आरोप लगाया कि सांसद भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण इस संवेदनशील मुद्दे पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि जब तक सांसद लोकसभा में प्रस्ताव नहीं रखेंगे, तब तक उनके पुतले फूके जाते रहेंगे और सड़क पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हालिया पुतला प्रदर्शन में भानू सहाय, अशोक सक्सैना (एडवोकेट), रघुराज शर्मा, वरूण अग्रवाल, प्रदीप झाँ, हनीफ खान, अनिल कश्यप, ब्रजेश राय, रशीद कुरैशी, राजेश लोहिया, शाहजहां बेगम, कुंती राय, सैंकी साहू, प्रभू दयाल कुशवाहा और कलाम कुरैशी सहित कई बुंदेली कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *