Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती रंजना गुप्ता की अध्यक्षता में शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए चाय, बिस्किट एवं नमकीन वितरण का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सेवा कार्य बीकेडी चौराहा स्थित हनुमान जी मंदिर के पास किया गया, जहाँ राजगीरों को निशा श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता एवं रश्मि लोहिया द्वारा चाय, बिस्किट एवं नमकीन वितरित किए गए। इस अवसर पर विंग अध्यक्ष श्रीमती रंजना गुप्ता ने कहा कि सेवा कार्य से न केवल जरूरतमंदों को लाभ पहुँचता है, बल्कि सेवा करने वालों को भी आत्मिक संतोष एवं खुशी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई मानव सेवा ही वास्तविक पूजा है। महिला विंग द्वारा आगामी दिनों में भी सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की प्रायोजक श्रीमती साधना अग्रवाल के सहयोग से राहगीरों को सुव्यवस्थित ढंग से चाय, बिस्किट एवं नमकीन का वितरण किया गया। अंत में महिला विंग सचिव श्रीमती अनुराधा गुप्ता ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।